Tuesday 6 February 2024

प्यार क्या है

 प्यार  क्या है 

यह हर जगह फलती फूलती प्रकृति है 

यह ईश्वर की प्रचंड एवं उत्तम शक्ति है 

और हर व्यक्ति की सुन्दर अभिव्यक्ति है

Monday 22 January 2024

ओ मेरे मनमीत ओ मेरे साजन

ओ मेरे मनमीत ओ मेरे साजन 

तेरे आने से आता है सावन 


फूलों की मीठी बोली , होता है जिसमें प्यार 

खिलकर दिल उड़ता है जब आती है बहार 

बन जाता है मन मेरा तेरे प्यार में पावन 


मोर के पैरों में घुँघरू है बंधे 

कोयल की कूक में, सारे सुर सजे 

सा से लेके नी तक, सुरीला बना आंगन 


दिल को ही पता है, कितना मीठा है यह रोग 

तड़पाता है सबको अपने साजन का वियोग 

दूर नहीं होना, हो कुछ भी अनबन